पप्पू यादव को मिली बेल, 31 साल पुराने मामले में आधी रात को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

र्णिया के सांसद पप्पू यादव पर अवैध रूप से एक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा था। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी.

Pappu Yadav gets bail- फोटो : news4nation

Pappu Yadav : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को पटना की MP-MLA कोर्ट से जमानत मिल गई। वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे। सुनवाई के लिए उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे कोर्ट लाया गया, जहां दोपहर 2 बजे से जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में हुई थी। उनके समर्थकों का आरोप है कि वे हाल में NEET छात्रा की मौत का मुद्दा उठा रहे थे, इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।


पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर अवैध रूप से एक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ वर्ष 1995 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लंबे समय तक लंबित रहे इस केस में जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की, तो इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गिरफ्तारी के दौरान और उसके बाद काफी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। समर्थकों और प्रशासन के बीच तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नियमित मेडिकल जांच कराई गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पप्पू यादव को पटना स्थित बेउर जेल भेज दिया गया।



पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई 9 जनवरी सोमवार को होनी थी. हालांकि उस दिन वकीलों द्वारा पेन down रहने के कारण सुनवाई नहीं हुई.अब मंगलवार को इसकी सुनवाई हुई है जिसके बाद उन्हें बेल मिला है.