Patna Suicide News: रिजल्ट से नाराज होकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम! फांसी लगाकर किया सुसाइड
Patna girl suicide: पटना के दानापुर क्षेत्र में नीट परीक्षा में असफल होने से दुखी एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

Patna Suicide News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल के शाहपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ले में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि दो दिन पहले NEET का परिणाम घोषित हुआ था। छात्रा का प्रदर्शन उसके मुताबिक नहीं ठीक नहीं था। इसकी वजह से वो गहरे मानसिक तनाव में चली गई थी। वो किसी से बात नहीं कर रही थी। अकेले रहने लगी थी। जिसके बाद लड़की ने सुसाइड करने का फैसला ले लिया। मंगलवार सुबह जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों के मदद के दरवाजा तोड़ा, जिसकी बाद उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। उन्होंने देखा कि लड़की का शव फांसी पर लटक रहा था।
लड़की की मौत के बाद घर में मातम छा गया। घटना की खबर स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शुरुआती जांच की। इसके बाद लड़की का शव दानापुर मंडी अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किय जाएगा, जिसकी बाद सुसाइड के पीछे की सही वजह का पता चलेगा। मामले पर शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम गंभीरता से मामले की जांच कर रहे हैं। इसके लिए परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा लड़की के मोबाइल पर्सनल डायरी को भी जांचा-परखा जा रहा है।
आज कल युवा लोग थोड़ी सी बात पर तनाव में चल जाते हैं, जिसके बाद वो खौफनाक कदम उठाने लग जाते हैं। इसके अलावा परीक्षा परिणामों को लेकर भी काफी तनावपूर्ण स्थिति बन जाती है। इस वजह से आज कल परिजनों को भी अपने बच्चों से बीच-बीच में उनकी मन की स्थिति के बारे में बात करते रहना चाहिए। इसकी मदद से वो जान सकते हैं कि आखिर उनके बच्चों के मन में चल क्या रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2024 के आंकड़ों के मुताबिक ,भारत में कुल आत्महत्या संख्या में सालाना 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. छात्र आत्महत्या के मामलों की 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।