Bihar News : पटना हाईकोर्ट बैरिस्टर एसोसिएशन का 7 अगस्त को होगा चुनाव, तीन महिला अधिवक्ता कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध हुए निर्वाचित
Bihar News : पटना हाईकोर्ट के सबसे पुराने अधिवक्ता संघ 'बैरिस्टर एसोसिएशन' के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जहाँ 7 अगस्त को चुनाव कराये जायेंगे........पढ़िए आगे
PATNA : पटना हाईकोर्ट के सबसे पुराने अधिवक्ता संघ बैरिस्टर एसोसिएशन के चुनाव में तीन महिला उम्मीदवारों दीक्षा सिंह,शताब्दी सिन्हा और सुष्मिता मिश्रा को सदस्य कार्यकारणी समिति पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया हैं। इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर मृत्युंजय कुमार एवं असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर अमरेश कुमार और सरोज कुमार की ओर से जारी सूची में दी गई है।
इस पद के लिए आठ सीट निर्धारित हैं। तीन सीट महिला के लिए आरक्षित हैं। अब पांच सीट के लिए सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 7 अगस्त,2026 को होने वाली चुनाव में अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव,संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष एंव सदस्य कार्यकारणी समिति के पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष के एक पद के लिए वरीय अधिवक्ता पुष्कर नारायण शाही,अभिनव श्रीवास्तव और अधिवक्ता संजीव रंजन के बीच काटे की टक्कर हैं।
वही उपाध्यक्ष के दो पद के लिए आदित्य प्रकाश सहाय, अनिता कुमारी सिंह, बिनीता सिंह और मुकेश कुमार चुनाव मैदान में है। एक पद महिला के लिए सुरक्षित हैं। सचिव के एक पद के लिए नवीन प्रसाद सिंह,सिद्धार्थ प्रसाद,सुनील कुमार, और विकाश कुमार अपना किस्मत आजमा रहे हैं। वही संयुक्त सचिव के दो पद के लिए अभिषेक कुमार सिंह, सीमा गज़ाला, विजया लक्ष्मी श्रीवास्तव और यश माथुर ताल ठोक रहें हैं। एक सीट महिला के लिए आरक्षित हैं।
कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए संचय श्रीवास्तव, संजीत कुमार सिंह और उदय शंकर सिंह चुनाव मैदान में है। सदस्य कार्यकारणी समिति का आठ सीट हैं। तीन सीट महिला के लिए सुरक्षित है। तीन महिला वकीलों ने इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने तीनों महिला उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।बाकी के बचे पांच सीट के लिए अमरजीत,अंकित,कुमार गौरव, कुमारेश्वर सिंह,तुषार वैभव,उज्जवल भूषण और वेंकटेश कीर्ति के बीच मुकाबला हैं।