Vande Bharat Train: पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, अचानक हुई बहुत तेज आवाज फिर चकाचूर हुआ शीशा, यात्रियों में दहशत

Vande Bharat Train: पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव किया गया है। अचनाक ट्रेन में तेज आवाज हुई। जिसके बाद शीशा चकाचूर हो गया। इस दौरान यात्रियों में दहशत देखने को मिला.

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव - फोटो : social media

Vande Bharat Train:  वंदे भारत ट्रेन पर अक्सर पथराव की खबरें सामने आती रहती है। ताजा मामला पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का है। जहां एक बार फिर शरारती तत्वों ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया। यह घटना बाढ़ और मोकामा के बीच मोर स्टेशन के पास हुई। जहां ट्रेन का ठहराव नहीं है। पथराव के दौरान सी-13 कोच के गेट का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

तेज रफ्तार चल रही ट्रेन में अचानक हुई आवाज 

घटना के समय ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी। अचानक हुए पथराव से एक जोरदार आवाज हुई और शीशा चकनाचूर हो गया। घबराए यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिससे बाद आनन फानन में इसकी सूचना मोकामा स्टेशन के आरपीएफ को दी गई। 

मोकामा स्टेशन पर हुई जांच 

सूचना मिलते ही मोकामा स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने जांच शुरू की। हालांकि ट्रेन को रोके बिना उसे समय पर अपने गंतव्य हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया। हावड़ा पहुंचने पर क्षतिग्रस्त शीशा बदला गया। बताया जा रहा है कि बाढ़ और मोकामा के बीच इस रूट पर पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

तब आरपीएफ ने सख्त कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान भी चलाया था। इसके बावजूद इस बार फिर हुई घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोकामा आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, और घटना में शामिल लोगों की तलाश जारी है।