Bihar disaster relief: पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 71 लाख, CM सम्राट चौधरी को सौंपा चेक

Bihar disaster relief: पटना में पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 71 लाख रुपये की सहायता राशि दी। कंपनी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चेक सौंपा।

Bihar disaster relief: मुख्यमंत्री राहत कोष में पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से 71 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें 71 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटेल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मदद मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में उपयोगी साबित होती है।

आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद में आएगी राशि


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से राज्य में आपदा और अन्य कठिन परिस्थितियों से प्रभावित लोगों की मदद की जाती है। पटेल ग्रुप की ओर से दी गई 71 लाख रुपये की राशि भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इस्तेमाल की जाएगी। कंपनी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सहायता राशि का चेक सौंपकर सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान राज्य में आपदा और जरूरतमंद लोगों की सहायता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

पटना से धीरज सिंह की रिपोर्ट