Patna police: पटना हाईकोर्ट को धमकी देने वाले आरोपी तक पहुंची पुलिस, जयपुर से गिरफ्तारी

Patna police: पटना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय, पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी अनिश कुमार वर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एक सप्ताह के भीतर किया गया।

Patna police: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित पुलिस मुख्यालय के सरकारी ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस मुख्यालय, पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट पटना को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ ही ईमेल में आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर इस घटना का सफल खुलासा कर लिया गया।

इस मामले में शास्त्रीनगर थाना कांड संख्या 604/2026, दिनांक 15.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352(2), 351(2), 351(3), 351(4), 132 तथा आईटी एक्ट की धारा 66F के तहत मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को पुलिस मुख्यालय के सरकारी ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था। इस ईमेल में पुलिस मुख्यालय, पटना हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट पटना को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। साथ ही मेल में अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया गया था।

शास्त्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष ने दर्ज कराई FIR

इस संबंध में वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शास्त्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष के स्वलिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना और नगर पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एटीएस पटना, ईओयू साइबर टीम पटना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय-02 तथा अन्य पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों का गहन अध्ययन किया। साथ ही लगातार सूचना संग्रह और जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना के महज एक सप्ताह के भीतर मामले का सफल खुलासा कर लिया।

जांच के दौरान क्या पता चला?

जांच के दौरान पता चला कि इस मामले में मुख्य आरोपी अनिश कुमार वर्मा शामिल है। आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अनिश कुमार वर्मा के रूप में हुई, जो बतुल कुमार वर्मा का पुत्र है। उसका पता फ्लैट नंबर 205, महेश्वरी कुंज, रोड नंबर 06, पूर्वी पटेल नगर, थाना शास्त्रीनगर, जिला पटना है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से धमकी भरा ईमेल भेजने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी कहां रहता है?

गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिश कुमार वर्मा है, जिसकी उम्र 29 वर्ष है। वह बतुल कुमार वर्मा का पुत्र और पूर्वी पटेल नगर, शास्त्रीनगर, पटना का निवासी है। मामले में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। इस पूरे मामले के खुलासे में शास्त्रीनगर थाना के थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार, डीआईयू टीम पटना, ईओयू साइबर टीम पटना और एटीएस टीम पटना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पटना से अनिल की रिपोर्ट