Bihar News: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाला धराया, जानिए पूरी खबर
Bihar News: पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान चंदन पटेल के रूप में हुई है।
Bihar News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने के आरोप में पटना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान चंदन पटेल और अभय पटेल के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ की थी।
आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार चंदन पटेल ने जदयू कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अभय पटेल को बेउर और चंदन पटेल को रुपसपुर थाना लेकर पहुंची है।आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पटना पुलिस के अधिकारी उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
जदयू कार्यकर्ताओं में विरोध
पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर सामने आने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया था। सकैड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंचे और जबरदस्त प्रदर्शन किया।
पेंटिंग पर पोता था कालिख
इस दौरान दीवार पर बनी 'एनडीए सरकार' की पेंटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर जेडीयू समर्थकों ने कालिख पोत दिया। कार्यकर्ताओं ने खुलेआम नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया है। जदयू कार्यकर्ताओं नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।
पटना से कुलदीप की रिपोर्ट