Patna Police: पटना में घटे गंभीर अपराध! 2025 के पहले पांच महीनों में पुलिस की कार्रवाई दिखा रही असर, आंकड़ों में छिपी सच्चाई

Patna Police: पटना पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी जैसे अपराधों में कमी आई है। जानिए SSP अवकाश कुमार ने क्या कहा और कैसे बढ़ी है अपराध नियंत्रण की गति।

पटना पुलिस की मेहनत लाई रंग- फोटो : news4nation

Patna Police: बिहार पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसको लेकर पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने जरूर जानकारी दी है। उन्होंने वर्ष 2022-24 और  2025 (जनवरी से मई तक) में मुख्य शीर्ष अपराधों में कमी/वृद्धि के आंकड़ों और विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पटना पुलिस के प्रयासों और समकालीन अभियानों के संबंध में महत्पूर्ण बात कही।उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-24 की तुलना में वर्ष 2025 में हत्या, लूट, डकैती एवं वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है, वहीं अवैध आग्नेयास्त्रों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-24 की अपेक्षा वर्ष 2025 में हत्या में 12%, डकैती में 12%, लूट में 43%  एवं वाहन चोरी में 07% की कमी आयी है। आर्म्स रिकवरी के मामले में 25% की वृद्धि हुई है। वहीं इन मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी में वृद्धि हुई है।

अवैध हथियार बरामदगी में 25% की वृद्धि 

अवैध हथियारों की बरामदगी में 25% की वृद्धि दर्शाती है कि पुलिस ने अपराध से पहले अपराधी तक पहुंचने की रणनीति को अपनाया है।गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी। इंटर-जिला क्राइम नेटवर्क्स की निगरानी।गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई। कुख्यात अपराधियों की पहचान कर नजरबंदी।इससे अपराधों की रोकथाम संभव हुई है, क्योंकि हथियारों की कमी अपराधियों के लिए एक बाधा बन जाती है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट