पटना पुलिस का विशेष समकालीन अभियान : पश्चिमी क्षेत्र में 55 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और शराब जब्त

Patna : वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के नेतृत्व में हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला एवं अन्य गंभीर कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत विगत 24 घंटे में 55 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


बढ़ती पुलिस दबिश के कारण अभियुक्त का आत्मसमर्पण

बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 01 अभियुक्त द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया गया है।


छापेमारी के दौरान शराब, हथियार, वाहन और बालू जब्त

छापेमारी के क्रम में 694.50 लीटर शराब, 01 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस, 01 मैगजीन, 04 वाहन, 04 मोबाइल, 1100 CFT बालू एवं अन्य सामान बरामद करते हुए जब्त किया गया है।


वारंट और इश्तेहार के विरुद्ध 60 अभियुक्तों के कांडों का निष्पादन

इसके अलावा वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 60 अभियुक्तों के खिलाफ कांडों का निष्पादन किया गया है।


तकनीकी और मानवीय सहयोग से चार गुमशुदा सकुशल बरामद

इसी क्रम में विगत 24 घंटे में पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के सहयोग से 04 गुमशुदा युवक/युवती को सकुशल बरामद किया गया है। इस संबंध में जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार द्वारा दी गई है।

रंजीत की रिपोर्ट