Patna Sonepur Ropeway: पटना से सोनपुर के बीच इस दिन से शुरू होगा रोपवे, गंगा नदी के ऊपर हवा में झूले का आनंद लेकर पहुंचेंगे हरिहरनाथ

Patna Sonepur Ropeway:बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच आवागमन को और अधिक सुगम और रोमांचक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है।...

Patna Sonepur Ropeway:बिहार की राजधानी पटना से सोनपुर के बीच आवागमन को और अधिक सुगम और रोमांचक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। पटना से सोनपुर के बीच रोपवे का निर्माण कार्य आगामी पांच महीनों के भीतर शुरू हो जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद सैलानी और आम लोग पटना से सीधे गंगा नदी के ऊपर से गुजरते हुए हरिहरनाथ, सोनपुर तक पहुंच सकेंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नेयह आधिकारिक घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।सरकार इस परियोजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मोड पर विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह भव्य रोपवे पटना में मरीन ड्राइव से शुरू होगा और गंगा नदी को पार करते हुए सीधे हरिहरनाथ मंदिर तक जाएगा।

 लोग हवा में लगे झूलों में बैठकर गंगा नदी का विहंगम नजारा देख सकेंगे और नदी के इस पार से उस पार आ-जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इस अत्याधुनिक रोपवे की कुल लंबाई लगभग 7 किलोमीटर होगी।इस सुविधा के शुरू होने से बिहार में धार्मिक और दर्शनीय पर्यटन को एक नया आयाम और मजबूती मिलेगी।

राजधानी पटना के अलावा भागलपुर जिले में भी इसी तर्ज पर एक और रोपवे बनाए जाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट के तहत सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अजगैवीनाथ धाम को अगुवानी गंगा घाट से जोड़ा जाएगा। यह रोपवे भी गंगा नदी के ऊपर से गुजरेगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी सहूलियत होगी।इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री ने राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गंगा नदी में भारी पानी आने और रिकॉर्ड जलस्तर को देखते हुए बाढ़ से बचाव के लिए सरकार पुख्ता कदम उठा रही है। नदी के दोनों किनारों पर मजबूत तटबंध बनाए जाएंगे ताकि जलजमाव और बाढ़ के खतरों से शहर को सुरक्षित रखा जा सके। सीएम ने देश-विदेश के उद्यमियों से बिहार में खुलकर निवेश करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि सरकार उद्योगों को पूर्ण सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराएगी।