पटना विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा, छात्रों ने किया सम्राट चौधरी का जोरदार विरोध, लगे 'गो बैक के नारे'

पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। सुरक्षाबलों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Patna - पटना विश्वविद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को छात्रों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का विरोध

पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित शैक्षणिक भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे थे। इस दौरान छात्रों ने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा  के खिलाफ छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। जैसे ही दोनों नेता मंच की ओर बढ़ रहे थे, वहां मौजूद छात्रों के एक गुट ने उन्हें काले झंडे दिखाए और 'वापस जाओ' के नारे लगाए।

नारेबाजी और अफरा-तफरी का माहौल


विरोध प्रदर्शन इतना तीव्र था कि सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। छात्र 'नीतीश कुमार मुर्दाबाद' और 'सम्राट चौधरी वापस जाओ' के नारे लगा रहे थे। इस दौरान छात्रों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक भवन का उद्घाटन किया, लेकिन छात्रों का गुस्सा पूरे कार्यक्रम के दौरान साफ नजर आया।

Report - Ranjan kumar