Patna Student FIR: पटना में STET अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर हमला! 6 नामजद और 1 अज्ञात पर FIR दर्ज
Patna Student FIR: पटना में STET अभ्यर्थियों के बवाल के बाद पुलिस पर हमले का मामला सामने आया है। गांधी मैदान थाना में 6 नामजद और अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज। जानिए पूरी घटना।
पटना पुलिस का छात्रों पर एक्शन!- फोटो : SOCIAL MEDIA
Patna Student FIR: पटना में उपद्रवी छात्रों पर पुलिस पर हमला करने मामले को लेकर fir दर्ज।इस संबंध में गांधी मैदान थाना में कई प्रदर्शकारियों पर मामला दर्ज किया गया है।6 नामजद और एक हजार अज्ञात पर मामला हुआ दर्ज किया गया है। STET अभ्यर्थियों ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को सड़को पर बवाल काटा था।
इस दौरान छात्रों ने घंटों सड़क पर यातायात को बाधित किया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल उपद्रवी छात्रों ने बैरिकेटिंग तोड़कर जेपी गोलंबर से प्रतिबंधित क्षेत्र डंकबंगला जाम कर दिया था। नामजदों में सौरभ , राठौड़,अमन सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट