Ganga flood: तेरसिया में गंगा के कहर से तबाही! 5000 घर जलमग्न, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Ganga flood: गंगा के उफान ने तेरसिया पंचायत के सैकड़ों गांवों को डुबो दिया है। जानिए कैसे 5000 से अधिक परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं और सरकार से क्या मांग कर रहे हैं स्थानीय लोग।

Ganga flood: गंगा का पानी के उफान के महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या एक तक पहुंचते ही तेरसिया के सभी पंचायत सरायपुर दीवानटोक सैफपुर छौंकीया के में बाढ़ से लगभग 5 हज़ार घर प्रभावित है। ऊपरी इलाका में कमर से ऊपर पानी है, जब की निचली इलाका में डुबाओ पानी है।
तेरसिया पंचायत के सभी गांव के लोगो जन जीवन अस्त वयस्त है। बाढ़ वजह से बिजली कट जाती है। लोग मवेशी सड़क पर पर ले आते है। सड़क के किनारे त्रिपाल घेर कर रहना पड़ रहा है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया। इसके बावजूद सरकार के तरफ़ से कोई व्यवस्था नहीं है।
तेरसिया के स्थानीय लोगों की मांग
तेरसिया के स्थानीय लोगों का कहना है सरकार के तरफ़ से समुचित व्यवस्था किया जाए। लोगो का कहना है तेरसिया केला की खेती के लिए जाना जाता है। बाढ़ के वजह से केला का खेत बर्वाद हो जाता है। इसके लिए कुछ विशेष व्यवस्था हो। गांव के लोगो के लिए रहने खाने दवाई एवं मवेशियों के रख रखवाओ की उचित व्यवस्था हो।
पटना से अनिल की रिपोर्ट