ऐतिहासिक होगा सीएम नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी सहित 11 राज्यों के सीएम करेंगे शिरकत

बिहार में नीतीश कुमार कल 10वीं बार सीेएम पद की शपथ लेंगे। जिसमें पीएम मोदी सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक पल के साक्षी होंगे।

Patna - गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की कोशिश है। नीतीश कुमार कल गुरुवार को वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा।

समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया है। जिसमें चंद्रबाबू नायडू, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव,  भजन लाल,   रेखा गुप्ता सहित अन्य राज्यों के सीएम शामिल हैं।  

 खास बात यह है कि समारोह में सांसद मनोज तिवारी और अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर के परफॉर्मेंस होंगे. जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे उनका कार्यक्रम होगा। इसके साथ  ही   बीच-बीच में कलाकारों की तरफ से जट-जटिन, झिझिया, सामा-चकेवा के अलावा भी अन्य डांस परफॉर्म किये जायेंगे. जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी।

इससे पहले बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं, सुबह 11 बजे पटना के बीजेपी ऑफिस में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है।

केंद्रीय मंत्री और शीर्ष नेता:

नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री)

अमित शाह (गृहमंत्री)

राजनाथ सिंह (रक्षामंत्री)

जे.पी. नड्डा (रसायन एवं उर्वरक मंत्री)

शिवराज सिंह चौहान (कृषि मंत्री)

इस सूची में कई राज्यों के वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं, जो एनडीए की एकता को दर्शाते हैं:

योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

मोहन यादव (मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश)

मोहन चरण मांझी (मुख्यमंत्री, उड़ीसा)

भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री, राजस्थान)

प्रमोद सावंत (मुख्यमंत्री, गोवा)

देवेन्द्र फडणवीस (मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र)

रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री, दिल्ली)

हेमंत बिस्व शर्मा (मुख्यमंत्री, असम)

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड)

चंद्र बाबू नायडू (मुख्यमंत्री, आन्ध्रप्रदेश)

माणिक साहा (मुख्यमंत्री, त्रिपुरा)