PM Modi Bihar visit: पीएम बिहार दौरे को लेकर एनडीए ने कसी कमर, वैशाली में सिक्स लेन पुल के उद्घाटन की तैयारी तेज
PM Modi Bihar visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपनी तैयारियां बेहद तेज कर दी हैं।
PM Modi Bihar visit: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 21 नवंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपनी तैयारियां बेहद तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की। इस अहम बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख घटक दलों के नेता शामिल हुए, जहां प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के हर एक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
सरकार के एक साल पूरा होने पर होगा खास कार्यक्रम
गौरतलब है कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के गठन का एक साल पूरा हो रहा है। इसी उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि गठबंधन के सभी दल इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह एकजुट होकर जुट गए हैं।
वैशाली में सिक्स लेन पुल का होगा उद्घाटन और जनसभा
तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान वैशाली जिले के राजापाकर (बिद्दुपुर) स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के पास छह लेन (सिक्स लेन) के नए पुल का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के एक विशाल जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है।
प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल काफी तेज हो गई है। राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, हेलीपैड और अन्य जरूरी प्रबंधों का जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया जा सके।