पटना में बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा. 7 चोरी की बाइक के साथ 9 को दबोचा

Patna : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 9 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनके पास से चोरी के 7 बाइक बरामद हुआ है। 


दरअसल राजधानी पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों, बैंक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी। 


इसी क्रम में रामकृष्णानगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास से 01 अभियुक्त को मोटरसाइकिल चोरी कर भागने के दौरान पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।


पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 09 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की 07 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 


पटना से अनिल