मुहर्रम जुलूस में पटना पुलिस के जवान पर बरसी लाठी, भीड़ में ऐसे हुआ कांड, पुलिस पदाधिकारी घायल, आरोपी गिरफ्तार

पटना पुलिस के एक जवान के साथ मुहर्रम के ताजिया जुलुस में ऐसी घटना हुई कि अचानक से कोहराम मच गया. पुलिसकर्मी के ऊपर लाठी लगने से वह घायल हो गये.

Phulwari Sharif- फोटो : news4nation

Bihar News: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी घायल हो गए। यह घटना 26-27 जून 2026 की रात चुनौटी कुआं के पास हुई, जहां पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन किया जा रहा था। इस पूरे मामले की जानकारी फुलवारीशरीफ-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO-1) सुशील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


पुलिस के अनुसार, लाठी खेल के दौरान एक लाठी गलती से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस पदाधिकारी के गाल पर लग गई, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घायल अधिकारी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।


घटना के बाद पुलिस ने चोट पहुंचाने वाले व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


अनिल की रिपोर्ट