Bihar Bijli News: पटना के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, इस कारण सप्लाई प्रभावित

Bihar Bijli News: पटना के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी। जानकारी अनुसार आज बिजली आपूर्ति पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के कारण प्रभावित रहने वाली है।

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली - फोटो : social media

Bihar Bijli News: राजधानी पटना के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार पावर सब-स्टेशनों में मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य के चलते अलग-अलग समय पर सप्लाई बाधित की जाएगी। सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे तक कंकड़बाग इलाके के कई हिस्सों में बिजली नहीं रहेगी। 

इन इलाको में सप्लाई बंद 

इस दौरान जे और एफ सेक्टर, लोहिया पार्क, डॉक्टर कॉलोनी, बैंकमैन कॉलोनी, गायत्री मंदिर के आसपास, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और पीसी कॉलोनी प्रभावित रहेंगे। इसके बाद राजापुर पावर स्टेशन से जुड़े गोसाई टोला फीडर में काम के कारण सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस अवधि में आनंदपुरी, सुरेंद्र एन्क्लेव और महेंद्रू इलाके प्रभावित होंगे।

बिजली आपूर्ति ठप 

वहीं, नेहरू नगर फीडर में केबल सुधार कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सिद्धेश्वर नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती अस्थायी है और कार्य पूरा होते ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारी कर लें।