CM के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराकर पलटी, 9 लोगों की मौत से मचा कोहराम! यहां हुआ हादसा

छिंदवाड़ा में गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। चौरई से लौट रही बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। घायलों की स्थिति देखकर अस्पताल में हड़कंप मचा है। आखिर कैसे हुआ यह खौफनाक एक्सीडेंट? पूरी रिपोर्ट।

CM के कार्यक्रम से लौट रही बस ट्रक से टकराकर पलटी, 9 लोगों क

  • N4N Desk : गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। उमरानाला इलाके में एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    मुख्यमंत्री के 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रहे थे यात्री

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस चौरई तहसील में आयोजित 'हितग्राही सम्मेलन' से लौट रही थी। इस बड़े कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बस लाभार्थियों को लेकर छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी, तभी शाम करीब साढ़े 6 बजे मौत बनकर आए ट्रक ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे की भयावहता: किसी का हाथ कटा, तो किसी का सिर फूटा

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। बस में कुल 41 लोग सवार थे। हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि एक यात्री का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया, वहीं कई यात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बस के पलटने के बाद कई लोग उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, राहत कार्य अभी भी जारी है और बस को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और यात्री मलबे में न दबा हो। 

प्रशासनिक अमला मौके पर तैनात

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी जिला अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद हैं। घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय भी इस दुखद घटना पर नजर बनाए हुए है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है कि क्या यह ट्रक चालक की लापरवाही थी या बस की तेज रफ्तार ने इस बड़ी अनहोनी को दावत दी।