Bihar Budget Session: विधान परिषद में भारी बवाल, गुस्से में सदन से निकलीं राबड़ी देवी, JDU MLC के बार बार खड़े होने पर राजद MLC भड़के

Bihar Budget Session:  बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। विधानसभा के दोनों सदनों में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक अपने ही मंत्री को घेरते नजर आएं तो वहीं दूसरी ओर विधान परिषद में भी भारी बवाल देखने को मिला। विधान परिषद में प्रश्न काल के दौरान भारी बवाल देखने को मिला। इस दौरान राबड़ी देवी भी गुस्से में सदन से निकल गई। वहीं राजद एमएलसी सुनील कुमार ने भी सदन में अपनी नाराजगी जाहिर की। 

सदन में भारी बवाल 

दरअसल, विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सवाल जवाब का दौर चल रहा था। इस दौरान जदयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह बार बार खड़े हो रहे थे। विभाग कोई भी हो जदयू एमएलसी सभी में सवाल उठा रहे थे। जिसको लेकर राजद की ओर से नाराजगी जताई गई। राजद एमएलसी सुनील कुमार सदन में खड़े होकर इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बार बार यही खड़े होंगे तो बाकी सब क्या सवाल करेंगे। 

सदन से निकली राबड़ी 

राजद एमएलसी सुनील कुमार ने कहा कि मैंने जितना ध्यान दिया उस हिसाब से ये अब तक 19 बार खड़े हो गए हैं, लेकिन हमारे साथियों का कहना कि जदयू एमएलसी 1 घंटे में 24 बार खड़े हुए हैं। तो बताइए जब यह बोलते रहेंगे तो बाकी सब क्या सवाल करेंगे? उन्होंने यह भी दावा किया कि राबड़ी देवी भी जदयू एमएलसी के बार बार खड़े होने से चली गई। राबड़ी देवी ने कहा कि एक ही व्यक्ति अगर बोलते रहेंगे तो हमारी क्या जरुरत। इस दौरान राजद में भारी नाराजगी देखने को मिली।