बिहार विधानसभा चुनाव में राहुल-प्रियंका की जनसभाओं का कार्यक्रम तय, जानें कब से शुरू करेंगे प्रचार
Patna - बिहार विधानसभा चुनाव में जहां एनडीए ने अपनी चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं। सीएम नीतीश आज दो सभाएं की हैं। वहीं महागठबंधन में नामांकन में देरी के बाद अब चुनावी सभाओं के शुरू होने का इंतजार है।
पीएम मोदी आगामी 23 अक्टूबर को बिहार में चुनाव सभाओं का आगाज करने जा रहे हैं। वहीं अब महागठबंधन में भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनावी सभाओं की तैयारी शुरू हो गई है।
कांग्रेस की तरफ से बताया गया है कि स्टार प्रचारकों में शामिल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही बिहार में जनसभाएं करेंगे। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की पहली जनसभा छठ बाद की जाएगी। बताया गया कि राहुल गांधी उत्तर बिहार के किसी शहर से चुनावी सभा की शुरूआत कर सकते हैं।
कैंडिडेट में राहुल-प्रियंका की मांग
कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। इन जिलों से सबसे अधिक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दौरे की मांग हो रही है। बड़े नेताओं की चुनावी सभा को लेकर प्रत्याशियों के स्तर से अनुरोध किए जा रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खत्म होते ही पार्टियां अब चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी ने तो चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में दो जनसभा कर विपक्ष खासकर लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोला. वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार के रण में उतरने जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इस बात की जानकारी दी है।