Bihar Railway News: बिहार को रेलवे की सौगात, अमृत भारत सहित 3 नई ट्रेनों का परिचालन, जानिए टाइमिंग और रुट

Bihar Railway News: भारतीय रेलवे ने बिहार को बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने अमृत भारत सहित 3 नई ट्रेनों का परिचालन शुरु किया है। अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ इन ट्रेनों का परिचालन शुरु होगा।

बिहार को मिली बड़ी सौगात - फोटो : social media

Bihar Railway News: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने है। भारतीय रेल ने बिहार को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। जिनमें पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना-राजगीर एक्सप्रेस और सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन शामिल हैं। रेलवे बोर्ड से इन ट्रेनों के संचालन को मंजूरी मिल चुकी है। हालांकि इनके नियमित परिचालन की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन रूटों पर फिलहाल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। यात्रियों की बढ़ती संख्या और राजस्व को देखते हुए अब इन्हें नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही संचालन की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।

इन ट्रेनों का समय और रूट

21905 अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस- बुधवार शाम 6:30 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर गुरुवार रात 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। 21906 पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस- शुक्रवार रात 10:30 बजे पटना से खुलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

पटना से यहां जाना हुआ आसान 

वहीं 13354 पटना-राजगीर एक्सप्रेस- सुबह 9:20 बजे पटना से चलकर दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। 13353 राजगीर-पटना एक्सप्रेस- शाम 3:10 बजे राजगीर से चलकर शाम 6:45 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि 63398 सहरसा-जमालपुर मेमू- सुबह 5:15 बजे सहरसा से चलकर सुबह 8:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी। वापसी में 63397 जमालपुर-सहरसा मेमू रात 9:45 बजे जमालपुर से चलकर रात 1:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

इस ट्रेन की नियमित संचालन 

इसके अलावा दानापुर मंडल से 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की भी घोषणा की गई है। यह ट्रेन सोमवार रात 11:00 बजे धनबाद से रवाना होकर बुधवार दोपहर 1:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह बुधवार शाम 4:55 बजे चलेगी और शुक्रवार सुबह 8:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।