Bihar News: रेल पुलिस ने 'गोपाल मंडल' और उसके बेटे को किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

Bihar News: रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोपाल मंडल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। ये लोग कई राज्यों में ट्रेन लूट की घटना को अंजाम देते थे।

रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस के द्वारा इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड गोपाल मंडल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है।

रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, रेल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रेनों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड मुंगेर परीया निवासी गोपाल मंडल और उसका बेटा विकास मंडल को गिरफ्तार किया गया है। रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। 

इन राज्यों में घटना को देते थे अंजाम 

रेल एसपी ने बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में ट्रेनों में लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पांच सदस्यीय गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और यात्रियों को निशाना बनाकर कीमती सामानों की चोरी करता था। पुलिस ने गिरोह के पास से पांच सोने के लॉकेट, छह मोबाइल फोन, एक चांदी का लॉकेट और चांदी की एक चेन बरामद की है। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े जाने के डर से गिरोह के सदस्य कई बार चोरी का सामान निगल जाते थे, ताकि सबूत न मिल सके। रेल पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट