Bihar Politics: डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने चुना आप्त सचिव, इन्हें मिली जिम्मेदारी
Bihar Politics: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने अपने आप्त सचिव को चुन लिया है। उन्होंने अपने आप्त सचिव के पद पर एक बार फिर रजनीकांत चौधरी को नियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है..
Bihar Politics: बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपना आप्त सचिव चुन लिया है। विजय चौधरी के आप्त सचिव पद पर रजनीकांत चौधरी को नियुक्त किया गया है। उन्हें एक बार फिर जिम्मेदारी मिली है। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
डिप्टी सीएम के नए आप्त सचिव
जारी आदेश के अनुसार, रजनीकांत चौधरी को 15 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानते हुए उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव (वाह्य) पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री की अनुशंसा के आलोक में की गई है। सरकारी निर्देशों के मुताबिक यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है, जिसे किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के समाप्त किया जा सकता है।
रजनीकांत पर डिप्टी सीएम को भरोसा
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपमुख्यमंत्री के पद छोड़ने या आप्त सचिव के पद से हटाए जाने की स्थिति में यह नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी। बिहार राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना के साथ ही स्पष्ट हो गया है कि विजय चौधरी ने एक बार फिर अपने विश्वस्त रजनीकांत विजय चौधरी पर भरोसा जताया है।