राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता की लोगों से अपील, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में हो शामिल

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता की लोगों से अपील- फोटो : धीरज सिंह

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है. डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह देशसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का एक खास दिन है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ देशवासियों के अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का एक प्रतीक है.


17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन का आह्वान

जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निर्धारित स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करें.


ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में 11 हजार दीपों की तैयारी

इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चौरंगी परिसर में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं.


समाज में सेवा और राष्ट्रनिर्माण की भावना को करना है मजबूत

डॉ. गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के भीतर सेवा, सद्भाव और राष्ट्रनिर्माण की भावना को और अधिक मजबूत करना है.


सभी वर्गों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील

उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें.


धीरज सिंह की रिपोर्ट