PM Kisan Samman Nidhi Update: किसानों के खातों में होगी राहत की बारिश, 13 मार्च को पीएम मोदी भेजेंगे 1467 करोड़ रुपये से ज्यादा, बिहार के 73 लाख किसानों को सीधा फायदा

PM Kisan Samman Nidhi Update: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।...

किसानों के खातों में होगी राहत की बारिश- फोटो : iprd

PM Kisan Samman Nidhi Update: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च 2026 को किसानों के बैंक खाते में बड़ी रकम सीधे जाएगी। इस योजना की 22वीं किस्त का वितरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के शहर गुवाहाटी से करेंगे।

इस मशीन पर यूट्यूब के विशाल किसानों को निर्देशित बेनीफिट पोस्टर (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जाएगी। खास तौर पर बिहार के किसानों के लिए यह दिन काफी अहम रहने वाला है। राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के अनुसार बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में करीब 1,467 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि यह योजना किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की एक ऐतिहासिक और किसान हितैषी पहल है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो जाती है और किसानों को पारदर्शी तरीके से लाभ मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार इस योजना का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार किसानों का व्यापक स्तर पर पंजीकरण, आधार सत्यापन और बैंक खातों की NPCI से लिंकिंग सुनिश्चित कर रही है, ताकि पात्र किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

कृषि मंत्री ने राज्य के किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें। इससे उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना के तहत आर्थिक सहायता मिल सकेगी और खेती-किसानी के कामों में सहूलियत होगी। कुल मिलाकर 13 मार्च का दिन किसानों के लिए आर्थिक राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आने वाला है, जब लाखों किसानों के खातों में सीधे मदद की रकम पहुंचेगी।