Bihar News : भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कई पंडालों में जाकर की भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना, राज्य में की अमन चैन और सुख समृद्धि की कामना
Bihar News : चित्रगुप पूजा को लेकर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कई पंडालों का दौरा किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य में अमन चैन की कामना की......पढ़िए आगे
PATNA : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना के अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने देश और बिहार के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। इसके बाद राष्ट्रीय मंत्री ने शहर के विभिन्न मंदिर में जाकर पूजा व आराधना की और समस्त बिहार वासियों को चित्रगुप्त पूजा ,भाई दूज की शुभकामना दी।
ऋतुराज सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने के उपरांत पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर , खगोल अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर , गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़, अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, सैदपुर , कदमकुआं , लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियो द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया।
आप सभी इससे अवगत होंगे की भारत में भगवान चित्रगुप्त जी के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर साल की तरह इस बार पटना में लगभग 70 से अधिक पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमायों स्थापित की गई है जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में किया जाएगा।
कल सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन ,तारामंडल के सामने में दिन में 11बजे एकत्रित होगी और वही से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन हेतु प्रस्थान करेगी। ऋतुराज सिन्हा का स्वागत सभी पूजा समितियों केअध्यक्ष,महासचिव और सदस्यों द्वारा पूजा पंडालों में किया गया। इस मौके पर सिन्हा जी के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ,रणवीर ,सतीश राजू ,आनंद जी,संजय राय,सोनू जी ,राजीव रंजन जी रहे।