Bihar News: RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर विधायकों की बैठक शुरू, राज्यसभा चुनाव को लेकर होगा बड़ा फैसला

Bihar News: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायकों की बैठक जारी है। बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम फैसला हो सकता है। साथ ही बिहार के बदलते सियायत को लेकर भी राजद में मंथन जारी है।

तेजस्वी के आवास पर बैठक जारी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों बदलाव के बयार चल रहे हैं। 20 सालों से सीएम पद पर काबिज नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाने वाले हैं। जिसके बाद से ही बिहार में सियासी हलचल तेज है। इसी बीच मंगलवार को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी बैठक बुलाई है। तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक जारी है।

तेजस्वी के आवास पर बैठक जारी 

बैठक में खुद तेजस्वी यादव मौजूद हैं और पार्टी के विधायक और सांसद भी इस बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एडी सिंह भी इस बैठक में पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर इस बैठक में चर्चा की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।

तेजस्वी लेंगे बड़ा फैसला 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच आरजेडी नेतृत्व अपने विधायकों के साथ स्थिति का आकलन कर रहा है। बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन के समीकरण पर भी मंथन होने की संभावना है। वहीं, नीतीश कुमार के भविष्य के राजनीतिक कदमों और जदयू में संभावित बदलावों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। ऐसे में तेजस्वी यादव की यह बैठक बिहार की राजनीति के लिए अहम मानी जा रही है।

राजद के राज्यसभा उम्मीदवार 

गौरतलब हो कि, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। राजद की ओर से अमरेंद्र धारी(एडी) सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। एडी सिंह वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। 9 अप्रैल को उनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है। पार्टी ने उनको दुबारा मौका दिया है। बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा के 37 सीटों पर चुनाव होना है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट