'अपराध, बेरोजगारी, बलात्कार में नंबर 1 बिहार' , संसद परिसर में राजद सांसदों का प्रदर्शन, मोदी-नीतीश को घेरा
'मोदी-नीतीश को बिहार से भगाओ, बलात्कार में नम्बर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, स्कूल ड्रॉप आउट में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश जैसे नारे के साथ विरोध जताया
RJD MPs protest in Parliament : बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने मंगलवार को संसद परिसर में राज्य में अपराध, बेरोजगारी और महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसदों ने हाथों में पोस्टर लहराकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
पोस्टरों के जरिए राजद सांसदों ने आरोप लगाया कि बिहार बेरोजगारी और महंगाई के मामले में देश में शीर्ष पर है। पोस्टरों में सुशासन के दावों पर भी सवाल खड़े किए गए और इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया।
'मोदी-नीतीश को बिहार से भगाओ, बलात्कार में नम्बर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, स्कूल ड्रॉप आउट में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, हत्या में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश, बेरोजगारी में नंबर 1 बिहार दोषी : मोदी-नीतीश' जैसे नारे लिखकर राजद सांसदों ने अपना विरोध जताया.
राजद नेताओं ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और आम जनता महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकारें इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ आंकड़ों और दावों में उलझी हुई हैं। सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन के जरिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से जवाब देने की मांग की।
धीरज की रिपोर्ट