Road Accident: सुबह सुबह सड़क हादसे में 5 जवानों की दर्दनाक मौत, ट्रेलर से भिड़ी पुलिस की बोलेरो, इलाके में मचा हड़कंप
Road Accident: सुबह सुूबह भीषण सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रेलर और पुलिस बोलेरो में भीषण भिड़त होने से हादसा हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
Road Accident: सड़क हादसे के मामले इन दिनों बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुबह सुबह सड़क दुर्घटना में 5 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, पूरा मामला ओडिशा का है। जानकारी अनुसार ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
5 जवान की दर्दनाक मौत
घटना से पूरे इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के मुताबिक हादसा झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। सभी जवान ड्यूटी पर तैनात थे और आधिकारिक कार्य से जा रहे थे।
तीन जवानों की हालत नाजुक
हादसे में दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
ट्रेलर चालक हिरासत में
पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस हादसे से पूरे झारसुगुड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले जवानों को लेकर पुलिस विभाग और आम लोगों में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।