Bihar Politics : लालू यादव को भगवान और नेल्सन मंडेला बताने पर भड़के रोहित सिंह, कहा-मंडेला अहिंसा के पुजारी और लालू नरसंहार के

Bihar Politics : राजद सुप्रीमो लालू यादव को भगवन ओर नेल्सन मंडेला से तुलना किये जाने पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने तंज कसा है........पढ़िए आगे

लालू कराते थे नरसंहार - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह ने बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव को भगवान और नेल्सन मंडेला बता रहे हैं जो स्वीकार्य नहीं है। 

रोहित ने कहा की भगवान का अवतार न्याय के लिए हुआ था। लेकिन लालू यादव ने आजीवन अत्याचार किया है। रोहित ने कहा की नेल्सन मंडेला अहिंसा के पुजारी थे और लालू यादव नरसंहार के लिए जाने जाते हैं। 

रोहित ने कहा की गाय,भैंस,मुर्गी और बकरी का निवाला चारा चोरी के आरोप में बाबा साहब अंबेडकर जी के संविधान के प्रावधान ने लालू यादव को अपराधी घोषित किया है और तेजस्वी यादव उनके लिए संज्ञा,सर्वनाम और विशेषण खोज रहे हैं। रोहित ने कहा कि बिहार की जनता लालू यादव को पाप,कलंक औररावणमानतीहै।