Bihar Cabinet Expansion:इन नेताओं को आया कॉल, सम्राट कैबिनेट का आज महाविस्तार, , देर रात तक चली बैठक के बाद इन मंत्रियों के नाम फाइनल

Bihar Cabinet Expansion: भाजपा खेमे से विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, केदार गुप्ता और मिथलेश तिवारी को मंत्री बनने का संदेश मिल चुका है।

नेताओं को आने लगे कॉल- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति आज एक बड़े सियासी मोड़ पर खड़ी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने के महज 22 दिन बाद आज उनकी सरकार का पहला और सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। राजधानी पटना का गांधी मैदान सत्ता के इस मेगा इवेंट का गवाह बनेगा, जहां 27 से 30 नए मंत्री शपथ लेकर नई सरकार की ताकत और सामाजिक समीकरण की तस्वीर पेश करेंगे। वहीं भाजपा खेमे से  विजय कुमार सिन्हा,  नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय टाइगर, रमा निषाद, केदार गुप्ता और मिथलेश तिवारी को मंत्री बनने का संदेश मिल चुका है।मंत्री की रेस में आगे चल रहे मंगल पांडेय का नाम कट गया है। पिछली सरकार में मंत्री रहीं श्रेयसी सिंह का नाम  भी कटा है।

इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी इसे राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा शक्ति प्रदर्शन बना रही है।

शपथ ग्रहण से पहले ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जदयू और भाजपा कोटे से कई विधायकों को मंत्री पद के लिए फोन जाने लगे हैं। जदयू की ओर से भगवान सिंह कुशवाहा, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, शीला मंडल, दामोदर रावत और श्रवण कुमार को कॉल किए जाने की खबर है, जबकि अशोक चौधरी अब भी वेटिंग में बताए जा रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पटना पहुंचे और जदयू नेता ललन सिंह तथा संजय झा समेत NDA के बड़े नेताओं के साथ लंबी बैठक कर मंत्रिमंडल का अंतिम खाका तैयार किया।

सूत्रों के मुताबिक तय फॉर्मूले के तहत भाजपा से 13, जदयू से 11, एलजेपी (रामविलास) से 2 और HAM व RLM से एक-एक मंत्री शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि यह विस्तार सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की बड़ी कवायद है।