सम्राट कैबिनेट का हुआ बंटवारा, मुख्यमंत्री के पास 29 विभाग, गृह विभाग भी भाजपा के पास, जदयू को सिर्फ 18

Samrat Chaudhary cabinet portfolio- फोटो : news4nation

Samrat Chaudhary  : बिहार में नई सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार फिलहाल अधिकतर विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के जिम्मे रखे गए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं। इनमें गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कई अहम विभाग शामिल हैं।


वहीं उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। दूसरे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव को 8 विभाग सौंपे गए हैं, जिनमें ऊर्जा, वित्त, योजना एवं विकास, समाज कल्याण और वाणिज्य-कर जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं।

सरकार की ओर से साफ किया गया है कि यह अस्थायी व्यवस्था है। कैबिनेट के पूर्ण विस्तार के बाद अन्य मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक कामकाज सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रमुख विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच ही बांटे गए हैं।