सम्राट चौधरी ने बिहार के लाल ईशान किशन को 1 करोड़ देकर किया सम्मानित, इस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान

Samrat Choudhary honored Ishan Kishan- फोटो : news4nation

Ishan Kishan :  आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार सरकार ने राज्य के युवा क्रिकेटर ईशान किशन को सम्मानित किया है। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य और शानदार बल्लेबाज ईशान किशन को टूर्नामेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए बिहार सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।


इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ईशान किशन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल क्रिकेट करियर की कामना की गई। सरकार ने कहा कि ईशान किशन ने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से न केवल भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि बिहार का नाम भी देश-दुनिया में रोशन किया है।

सम्राट चौधरी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, बिहार के लाल ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके अहम योगदान के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। उनके सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।”

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और तेज रन बनाने की क्षमता के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। ईशान किशन भारतीय टीम के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी विस्फोटक पारियों के लिए जाने जाते हैं।