Bihar News : भारत विकास और संजय आनंद विकलांग अस्पताल की अनोखी पहल, दिव्यांग जनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएँगे कृत्रिम उपकरण, जदयू नेता छोटू सिंह की जमकर सराहना

Bihar News : अब बिहार में दिव्यांग जनों को नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा. भारत विकास और संजय आनंद विकलांग अस्पताल की ओर से यह सराहनीय पहल की गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : भारत विकास और संजय आनंद विकलांग अस्पताल की अनोखी पहल,  दिव्यांग जनों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएँगे कृत्रिम उपकरण, जदयू नेता छोटू सिंह की जमकर सराहना
दिव्यांग जनों की मदद - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : अब बिहार की राजधानी पटना में भी दिव्यांग जनों को नि: शुल्क उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा। दरअसल आज दिनांक 19 फरवरी को भारत विकास एवं संजय आनन्द विकलांग अस्पताल की ओर से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें अमेरिका से आए संस्था के ट्रस्टी सुनील आनन्द ने अस्पताल की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिन्होंने बताया की दिव्यांग जनों को अस्पताल की ओर से नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराया जायेगा।   

इस मौके पर अस्पताल के चेयरमैन डी बी गुप्ता, महामंत्री पद्मश्री बिमल जैन, अनुपमा आनन्द, जदयू के प्रदेश महासचिव और बिहार नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर छोटू ने अस्पताल के सेवाओं को देखकर काफी तारिफ की। उन्होंने सुनील आनन्द के बारे में कहा की अमेरिका से आकर यहाँ सेवा देना बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार किया है। हर प्रखंड और जिला स्तर पर अस्पताल सुचारू रूप से चल रहे हैं। जहाँ चिकित्सकों से लेकर दवाओं तक का इंतजाम किया गया है।

कहा की यहीं वजह है की इन अस्पतालों में अब मरीजों की तादाद बढ़ी है। लेकिन समाज के अन्य लोगों को भी इस क्षेत्र में आगे आने की जरुरत हैं। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाए पहुँच सकती है। इसके लिए उन्होंने अमेरिका से आये सुनील आनंद की जमकर सराहना की। जिन्होंने बिहार के लोगों के लिए सराहनीय पहल की है।

Editor's Picks