PK Sanjay Jaiswal controversy: संजय जायसवाल का सख़्त पलटवार- ‘प्रशांत किशोर के आरोपों का किया पर्दाफाश, "डीजल चोरी में मेयर की संलिप्तता!"

PK Sanjay Jaiswal controversy: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के प्रवक्ता प्रशांत किशोर पर लगे आरोपों को लेकर करारा पलटवार किया है। ...

संजय जायसवाल का सख़्त पलटवार- फोटो : social Media

PK Sanjay Jaiswal controversy: भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जन सुराज के प्रवक्ता प्रशांत किशोर पर लगे आरोपों को लेकर करारा पलटवार किया है। फेसबुक पर अपने विस्तृत बयान में उन्होंने कहा कि गरिमा देवी सिकारिया द्वारा उठाए गए डीजल चोरी के मुद्दे की असली नायिका क्या वही नहीं हैं? 19 सितंबर को लिखित रूप में दिए गए निर्देशों के बावजूद, नगर निगम की बैठक में डीजल चोरी के जांच का एजेंडा शामिल नहीं किया गया।

जायसवाल ने आरोप लगाया कि डीजल भरने के बाद सभी गाड़ियां वार्ड पार्षद रोहित सिकारिया के गोदाम में जाती थीं, जहां से तेल निकालकर बेचा जाता था और फिर गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर लौटाया जाता था। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही कारण है कि बेतिया मेयर इस घोटाले को सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं, जबकि सभी सबूत सशक्त समिति के पास मौजूद हैं।

भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नगर निगम के दो कर्मचारियों - जुलुम साह और तबरेज  ने डीजल के कूपन काटने का काम किया, और उन्हें हटाने की अनुशंसा के बावजूद आज भी निगम में रहकर कारोबार जारी है। जायसवाल ने चेतावनी दी कि वे स्वयं मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर दो वर्षों में सशक्त समिति द्वारा किए गए सभी कार्यों पर एसआईटी बैठाएंगे और पूरी जांच वीडियोग्राफी के माध्यम से करवाएंगे।

संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर निजी हमले का भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो पेट्रोल पंप उनके ऊपर आरोपित किया जा रहा है, वह उनका नहीं बल्कि उनके रिश्तेदार का है। साथ ही किशोर के जन्म से जुड़ी अफवाहें और शराबबंदी हटाने के वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर और उनके सहयोगी निजी किस्सों और व्यवसायों के जरिए राजनीतिक प्रचार करते हैं।

जायसवाल के डीजल चोरी और मेयर की कथित संलिप्तता के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बयान के बाद बेतिया नगर निगम तनावपूर्ण स्थिति में हैं, और आगामी जांच के नतीजे पूरी राजनीतिक दुनिया की निगाहें खींच लेंगे।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह