Bihar Politics:तेजस्वी पर संजय झा का तीखा हमला, बोले- NRI नेता हैं, आपदा में बिहार से रहते हैं दूर
Bihar Politics:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।...
Bihar Politics:बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव को “NRI नेता” करार देते हुए कहा कि उन्हें बिहार से कोई मतलब नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि जब बिहार में आपदा आती है तो तेजस्वी यादव राज्य में मौजूद नहीं रहते हैं।
बाढ़ की स्थिति पर संजय झा ने कहा कि वह खुद भी प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गए थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी स्थिति का जायजा ले चुके हैं और आज हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से जिस तरह भारी मात्रा में पानी बिहार की ओर आया है, उससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।
संजय झा ने कहा कि 2016 में पटना में आई भीषण बाढ़ के दौरान दर्ज जलस्तर की तुलना में इस बार पानी का स्तर उससे भी ऊपर जाने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार और जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है तथा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
तेजस्वी यादव द्वारा बाढ़ को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जाने पर संजय झा ने उनके पुराने कार्यकाल को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समय आपदा प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठे थे और पटना के तत्कालीन डीएम के जेल जाने का भी जिक्र किया।
संजय झा ने राजद पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए में आने के बाद से लगातार दो वर्षों में राजद की स्थिति कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने कार्यकाल और अपनी पार्टी की स्थिति पर गौर करना चाहिए, उसके बाद सरकार पर सवाल उठाने चाहिए।
रिपोर्ट- अभिजीत सिंह