Bihar Politics: राज्यसभा जाकर भी 25 से 30 रहेगी नीतीश सरकार ! दिल्ली नहीं बिहार में ही रहेंगे सीएम, जानिए संजय झा के बयान के क्या है मायने?

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद संजय झा ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय झा ने कहा है कि भले ही सीएम नीतीश राज्यसभा जा रहे हो लेकिन वो पटना में ही रहेंगे और बिहार सरकार भी उनके गाइडलाइन से चलेगी।

संजय झा का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Politics:  सीएम नीतीश राज्यसभा तो जाएंगे लेकिन रहेंगे बिहार में ही, 25 से 30 तक की सरकार भी सीएम नीतीश के मार्गदर्शन में ही चलेगा। यह कहना है सीएम नीतीश के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय झा की। संजय झा ने शनिवार को सीएम नीतीश की भूमिका को स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि, राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी नीतीश कुमार बिहार की राजनीति और सरकार से जुड़े रहेंगे।

25 से 30 कार्यकाल सीएम नीतीश के गाइड से होगा पूरा

मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान संजय झा ने बताया कि संसद का सत्र चलने के दौरान नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे, जबकि बाकी समय वे बिहार में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता से किए गए वादों को नहीं भूलेंगे और राज्य की नई सरकार को लगातार मार्गदर्शन देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, बहुत लोगों को लग रहा है कि सीएम नीतीश दिल्ली जा रहे हैं लेकिन हम बता दें कि, 25 से 30 का जो कार्यकाल है वो उनके ही मार्गदर्शन से पूरा होगा। 

नीतीश के मार्गदर्शन में चलेगी सरकार 

संजय झा ने बताया कि, सीएम नीतीश ने बीते दिन हुई बैठक में भी साफ किया कि वो बिहार के नई सरकार को गाइड करेंगे। उनके लोग इस सरकार में रहेंगे और निशांत जी भी पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे।  संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार किसी पद से बड़े नेता हैं और उनका अनुभव राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अगले 25 से 30 वर्षों तक भी बिहार की राजनीति और सरकार उनके मार्गदर्शन में ही आगे बढ़ेगी।

राज्यसभा जाएंगे नीतीश 

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज पर भी नजर बनाए रखेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। गौरतलब हो कि सीएम नीतीश ने राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन कर दिया है। उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। बीते दो दशक से नीतीश कुमार सीएम पद पर बने हुए हैं लेकिन अब राज्यसभा जाने के बाद वो इस पद से इस्तीफा दे देंगे। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट