स्कूल में पुलिस अधिकारियों की अनोखी पहल: वृक्षारोपण के साथ बच्चों को सिखाई साइबर सुरक्षा

संस्कार वैली स्कूल के तत्वाधान में SDPO 2 पंकज कुमार शर्मा ने बच्चों को साइबर क्राइम से सुरक्षा के टिप्स दिए और पौधारोपण किया।वहीं थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने SDPO कार्यालय में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।संचालक लव-कुश समेत सैकड़ों बच्चे रहे

स्कूल में पुलिस अधिकारियों की अनोखी पहल- फोटो : Reporter

पटना के विक्रम में स्थित संस्कार वैली स्कूल के तत्वाधान में एक विशेष पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान SDPO 2 पंकज कुमार शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और बच्चों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया।


पुलिस कार्यालय में भी हुआ पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक और सराहनीय पहल की गई, जहाँ थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने संस्कार वैली स्कूल के तत्वाधान में एसडीपीओ 2 कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आम लोगों के बीच हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश फैलाना रहा।

संचालक लव-कुश और सैकड़ों छात्र रहे मौजूद

इस विशेष अवसर पर संस्कार वैली स्कूल के संचालक लव और कुश समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अधिकारियों और विद्यालय परिवार के इस संयुक्त प्रयास को देखकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।


छात्रों ने जताई खुशी, पुलिस का जताया आभार

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों से साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी पाकर विद्यालय के छात्र बेहद उत्साहित दिखे। छात्रों ने इस उपयोगी व प्रेरणादायक कार्यक्रम के आयोजन पर खुशी जाहिर की और अधिकारियों का आभार जताया।

विक्रम से ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट