मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सक्रिय हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू कोटे के मंत्रियों संग की अहम बैठक, ललन-संजय भी शामिल

सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद रविवार को नीतीश कुमार से जदयू कोटे के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की अहम मुलाकात हुई.

Nitish Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमर ने जदयू कोटे के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर मंत्री अशोक चौधरी और लेशी सिंह मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इसके अलावा जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां देर तक बातचीत चली।


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जदयू कोटे के मंत्रियों ने नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की, साथ ही कामकाज और विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व ने नए मंत्रियों को सरकार और संगठन की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। 


बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग को लेकर भी विस्तार से मंथन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभागीय कामकाज और आगे की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा की गई। बैठक को सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में अहम माना जा रहा है।


एक दिन पहले ही ललन सिंह और संजय झा ने कोलकाता में हुए शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्रियों ने भी शपथ समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई थी। वहां से लौटने के बाद संजय झा और ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। दोनों नेताओ से मुलाकत के बाद नीतीश कुमार भी अपने दौरे पर निकल गए।