शिवसेना संघ ने छठव्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण, 551 व्रतियों का मिला आशीर्वाद
भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल रंजन ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी की श्रद्धा के आड़े न आए और हर जरूरतमंद परिवार के घर में छठी मैया की पूजा हो
Bihar News : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शिवसेना संघ के सदस्य राजीव रंजन, सुनील कुमार, राहुल रंजन एवं पंकज कुमार द्वारा जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 551 व्रतियों को सूप, नारियल, फल, अगरबत्ती, सलाई सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई भी परिवार छठ पूजा से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।
भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता राहुल रंजन ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी की श्रद्धा के आड़े न आए और हर जरूरतमंद परिवार के घर में छठी मैया की पूजा हो तथा खुशियां बनी रहें। समाज के सक्षम लोगों को भी ऐसे पुनीत कार्यों में आगे आना चाहिए।
मौके पर भाजपा नेता संजीव कुमार मिश्रा, पल्लव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, मुन्ना, दिनेश, पिंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।