Bihar News : पटना में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की हुई शुरुआत, हाथी,घोड़ा और बैंड बाजा के साथ हज़ारों लोगों ने निकाली शोभा यात्रा
Bihar News : पटना में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की शुरुआत हो गयी है. इस मौके पर हाथी,घोड़ा और बैंड बाजा के साथ हज़ारों लोगों ने शोभा यात्रा निकाली.....पढ़िए आगे
PATNA : पटना में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रारंभ हो गया। इस मौके पर गोलघर के नजदीक अखण्डवासिनी मंदिर से गांधी मैदान,कारगिल चौराहा,रिज़र्व बैंक,मौर्य होटल,बिस्कोमान,बैंक रोड होते हुए रानी सती मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गयी। हाथी,घोड़ा,ऊँट,बैंड बाजा के साथ हजारों लोग शोभा यात्रा लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के साथ महायज्ञ स्थल पर पहुँचे।महायज्ञ के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत यह महायज्ञ बिहार के लोगों के समग्र विकास में कारगर साबित होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता के आशीर्वाद से भारत विश्वगुरु बनेगा। शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह,भाजपा बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर कुमार और वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश रंजन शाही ने किया।
शोभा यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयुख,पूर्व सांसद रामकृपाल यादव,पूर्व विधान पार्षद लाल बाबु प्रसाद,मेयर सीता साहु,विधायक डा. संजीव चौरसिया,हरिभूषण ठाकुर बचौल,पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी,पूर्व विधायक मनोज शर्मा,बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष अनिल सुलभ,रविन्द्र रंजन,पिंकी कुशवाहा,अमित राय गांधी,अभय सिंह मुन्ना,रामनरेश महतो,लव कुमार सिंह,सौरभ भारती पासवान,सोनू मिश्रा,अनिकेत झा प्रमुखता के साथ शामिल रहे। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम बिहार और देश की प्रगति हेतु माता ललिता के शरण में हैं। सिंह ने कहा की सनातन धर्म के साथ बिहार खड़ा है। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिशिर कुमार ने कहा की सनातन धर्म शाश्वत है। पटना सहित पूरे बिहार से लोगों का आगमन महायज्ञ में हो रहा है। समाजसेवी प्रकाश रंजन शाही ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। वहीँ भोजपुरी गायकों ने माता के भजन का श्रवण किया।
महायज्ञ में तीन करोड़ बार श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पाठ सुहासिनी महिलाओं के द्वारा किया जाएगा और श्री यंत्र पर कुमकुम से अर्चन किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संजय मयूख ने कहा की बिहार की भूमि माता ललिता के विशेष अनुष्ठान से धन्य हो गई। पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने कहा माँ ललिता से बिहार के विकास हेतु प्रार्थना करता हूँ। वहीँ पटना की महापौर सीता साहू ने महिलाओं से अधिक संख्या में महायज्ञ में भाग लेने का अपील किया। विधायक डा. संजीव चौरसिया ने कहा की महायज्ञ को लेकर पटना में बहुत उत्साह है। पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी के मार्गदर्शन में महायज्ञ का लाभ देश को मिलेगा। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा की सनातन के खिलाफ जो बोलेगा उसका नाश हो जाएगा।