Bihar Politics: तेज प्रताप यादव की घर वापसी! तेजस्वी की बेटी के जन्मदिन पर खुला बड़ा राज
Bihar Politics: तेज प्रताप यादव की लालू परिवार में वापसी होती दिख रही है। तेज प्रताप अपनी भतीजी कात्यायनी की जन्मदिन पर राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने इराज के साथ वक्त बिताया, और खेले भी...
Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसके बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। माना जा रहा है कि कात्यायनी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने परिवार के साथ वक्त बिताया साथ ही तेजस्वी यादव के बेटे के साथ वक्त भी बीता।
तेज प्रताप ने साझा किया वीडियो
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो मे वो तेजस्वी यादव के छोटे बेटे इराज के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। खिलौनी के साथ तेज प्रताप इराज के साथ खिल रहे हैं और दोनों खुश दिख रहे हैं। इराज अपने बड़े पापा के साथ खुश भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ तेज प्रताप यादव ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि,'बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत'। वीडियो में पापा मेरी जान सॉन्ग बच रहा है।
भतीजी की जन्मदिन मनाने पहुंचे थे तेजप्रताप
इस वीडियो के सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या तेजप्रताप यादव अब लालू परिवार में लौट रहे हैं। लालू परिवार में दूरियां खत्म हो रही है। इसके पहले राबड़ी देवी की जन्मदिन पर भी तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे थे। वहीं अब तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी की जन्मदिन पर भी तेज प्रताप की एंट्री राबड़ी आवास में हुई है। माना जा रहा है कि अब परिवार में नजदिक बढ़ रही है। इसके पहले तेज प्रताप यादव ने दही चुड़ा भोज का आयोजन किया था तब लालू यादव भी तेज प्रताप यादव के आवास पर पहुंचे थे। हालांकि तेजस्वी की गैरमौजूदगी रही।
रिश्तों के सुधरते समीकरण
तेजस्वी अब भी अपने बड़े भाई से नाराज लग रहे हैं, लेकिन परिवार की दूरियां धीरे-धीरे कम हो रही है। गौरतलब हो कि लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को छह वर्षों के लिए घर से बाहर निकाल दिया था। मई 2025 से ही लालू यादव ने ट्विट के जरिए तेज प्रताप यादव को 6 सालों के लिए पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। हालांकि अब परिवार में रिश्तों के सुधरते समीकरण के रूप में भी देखा जा रहा है, हालांकि इस संबंध में परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।