Bihar politics:तेजस्वी ने ओवैसी के 'मैनिफेस्टो' को किया खारिज, AIMIM की 'डील' ठप, आरजेडी के 'MY' किले को बचाने के लिए बिछाई नई बिसात!
Bihar politics:बिहार के नया 'वार' छिड़ा हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के सूबेदार अख्तरुल ईमान ने आरजेडी के 'सुप्रीमो' तेजस्वी यादव के सामने एक बड़ी मांग रख दी है। ईमान का कहना है कि पुरानी वफादारी और राज्यसभा चुनाव में दिए गए समर्थन के एवज में आरजेडी उनके एक मोहरे को विधान परिषद (MLC) की कुर्सी तक पहुंचाए। लेकिन, अंदरखाने से खबर आ रही है कि तेजस्वी यादव ने इस प्रपोजल को सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रॉफिट और लॉस' का खेल: तेजस्वी को दिखा अपने 'वोट बैंक' की लूट का डर
तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर अपनी पक्की सीट 5 विधायकों वाली AIMIM की झोली में डालकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मारना चाहते। आरजेडी के रणनीतिकारों को अच्छे से मालूम है कि अगर ओवैसी की पार्टी को इस महागठबंधन में जरा भी जगह दी, तो भविष्य में वो सीमांचल की सीटों पर अपना कब्जा (दावा) ठोक देगी。
यही नहीं, तेजस्वी को सबसे बड़ा खौफ अपने 'MY' (मुस्लिम-यादव) समीकरण के बिखरने का है। आरजेडी को डर है कि अगर उन्होंने खुलकर ओवैसी से हाथ मिलाया, तो उनका हिंदू वोट बैंक बिदक जाएगा। इसी खौफ की वजह से तेजस्वी ने कभी भी मुसलमान डिप्टी सीएम की मांग का खुलकर 'समर्थन' नहीं किया।