Bihar Politics : तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा केवल रिटायर्ड अधिकारियों और भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से होती हैं बात, 2005 से पहले नहीं थी ऐसी बंदिश
Bihar Politics : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की बात केवल रिटायर्ड अधिकारियों और भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से होती है....पढ़िए आगे
PATNA : जनता के वोट से सीएम बने तानशाही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अधिकारी कह रहे है कि जनता से बड़े “𝐂𝐌” है। तुम सीएम से बढ़कर बनोगे तो .. गिरफ्तार कर लेंगे”! उनसे बड़ा कोई नहीं? उन्होंने कहा की ऐसे 𝐂𝐌 का जनता क्या करे? जो ना जनता से संवाद करते है? ना मीडिया से संवाद करते है? ना विधायकों और मंत्रियों से संवाद करते है?
तेजस्वी ने कहा की सीएम नीतीश कुमार को चंद रिटायर्ड अधिकारी और चंद भूंजा पार्टी वाले मंत्रियों से ही बातचीत कराई जाती है। तेजस्वी ने पूछा की 𝟐𝟎𝟎𝟓 से पहले 𝐂𝐌 पर कोई ऐसी बंदिश लगाता था, जी? किस राज्य के 𝐂𝐌 से अस्वस्थ अवस्था में प्रदेश चलवाया जा रहा है?
वहीँ तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक युवक से कह रहा है की आप सीएम से बड़े नहीं हैं। हम आपको अरेस्ट कर सकते हैं। हालाँकि युवक बार कह रहा है की अरेस्ट कर लीजिये। बताया जा रहा है की यह वीडियो तब का है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया पहुचे थे।
रंजन की रिपोर्ट