Bihar Budget 2026: पैर में चोट के बावजूद बिहार विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, नीतीश सरकार को देंगे कड़ी टक्कर

Bihar Budget 2026: पैर में चोट के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा पहुंचे हैं। विधानसभा में तेजस्वी गार्ड्स के सहारे चलकर सदन के अंदर पहुंचे। तेजस्वी के पैर की उंगली में चोट लगी है।

तेजस्वी पहुंचे सदन - फोटो : reporter

Bihar Budget 2026: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे। इससे पहले कल(1 फरवरी) देर रात राजद ने खुद जानकारी दी थी कि 25 जनवरी को तेजस्वी के पैर में चोट लग गई थी। उनका नाखून उखड़ गया था, जिसके कारण वे पिछले कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे। तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं। कुछ लोगों ने इसे विधानसभा सत्र से दूरी बनाने से जोड़कर भी देखा, लेकिन आज सदन पहुंचकर तेजस्वी यादव ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया।

तेजस्वी पहुंचे विधानसभा 

बजट सत्र के पहले दिन तेजस्वी यादव की मौजूदगी को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वे सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति के साथ सत्र में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। गौरतलब है कि राजद ने सोशल मीडिया के जरिए उनकी चोट की जानकारी साझा करते हुए कहा था कि 25 जनवरी को ही उनके पैर का नाखून उखड़ गया था, जिससे चलने-फिरने में दिक्कत हो रही थी। इसके बावजूद आज वे विधानसभा पहुंचे और सत्र में हिस्सा लिया। तेजस्वी गार्ड्स के सहारे सदन के अंदर पहुंचे। 


पटना से रंजन की रिपोर्ट