Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, आज होगी नीतीश-सम्राट से भिड़ंत, 15 दिन सदन की कार्यवाही शामिल

Bihar Budget Session: नेता प्रतिपक्ष सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शुक्रवार को 15 दिनों के बाद सदन पहुंचे हैं। तेजस्वी आज सदन की कार्यवाही में शामिल हुए हैं। सीएम नीतीश और सम्राट चौधरी से आज तेजस्वी की भिड़त होगी।

तेजस्वी पहुंचे सदन - फोटो : News4nation

Bihar Budget Session:  बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। वहीं आज 15 दिनों के बाद नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव सदन पहुंचे हैं। सदन की कार्यवाही में तेजस्वी आज 15 दिनों के बाद शामिल हो रहे हैं। सदन में आज सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से तेजस्वी यादव का सामना होगा।   

बेटियों के साथ हो रहा अत्याचार 

दूसरी ओर आज सदन में विपक्ष का भारी बवाल जारी है। परिसर में राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और कई मामलों में हत्या भी कर दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि फरवरी महीने में 35 लड़कियों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।

राजद का हंगामा

सदन के बाहर राजद विधायक रणविजय साहू ने भी राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में रोज हत्या की घटनाएं हो रही हैं और सरकार हालात संभालने में विफल है। NEET छात्रा मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही हैं और मामले को CBI को ट्रांसफर करने के बावजूद लिपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद कम है। सरकार की ओर से इन आरोपों पर जवाब की प्रतीक्षा है।

पटना से रंजन से रिपोर्ट