तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, बोले— बिहार में ‘गन-तंत्र’ का राज, अपराधी को मिल रहा संरक्षण
जस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज अचेत और असहाय हो गए हैं तथा बीजेपी उन्हें कठपुतली बनाकर बिहार पर राज कर रही है।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार विधान मंडल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बिहार में अब लोकतंत्र नहीं बल्कि “गन-तंत्र” का राज हो गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हैं और सरकार खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि NDA सरकार में अपराधी “विजय-सम्राट” बन गए हैं। उनका इशारा राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की ओर था।
कठपुतली बन गए हैं नीतीश
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज अचेत और असहाय हो गए हैं तथा बीजेपी उन्हें कठपुतली बनाकर बिहार पर राज कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आज तक नीतीश कुमार इतने कमजोर मुख्यमंत्री कभी नहीं रहे। तेजस्वी ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार हमेशा गृह विभाग अपने पास रखते थे ताकि कानून-व्यवस्था दुरुस्त रह सके, लेकिन अब उन्हें यह विभाग भी बीजेपी को सौंपना पड़ा, जो उनकी मजबूरी को दिखाता है।
गुंडा की तरह सरकार का काम
राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जितने भी भाजपा शासित राज्य हैं, वहां अपराध चरम पर है। बिहार में लोग सहमे हुए हैं और अगर कोई अपराध के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे ही प्रताड़ित किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस दौरान उनका इशारा पप्पू यादव पर हुई कार्रवाई की ओर था। तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार खुद गुंडे की तरह व्यवहार कर रही है और विपक्ष जब सवाल उठाता है तो सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय विपक्ष को ही परेशान करने लगती है।
रंजन की रिपोर्ट