Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकर्ताओं को बुलाया पटना, बापू सभागार में आज करेंगे बड़ा ऐलान, सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आज पटना बुलाया है। पटना के बापू सभागार में आज तेजस्वी राजद के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

तेजस्वी लेंगे बड़ा फैसला?- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। बजट सत्र का आज 11वां दिन है। वहीं दूसरी ओर आज नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने  राजद कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है। पूरे राज्यभर से राजद नेता और कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि को लेकर राजद की ओर से बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

राजद कार्यकर्ताओं को बुलाया गया पटना 

यह कार्यक्रम बापू सभागार में आयोजित होगा। जहां तेजस्वी यादव इसका उद्घाटन करेंगे और पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, बिहार के हर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बजट सत्र के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। 

नेताओं को संबोधित करेंगे तेजस्वी 

चुनाव के बाद या उससे पहले यह ऐसा मौका होगा जब तेजस्वी यादव एक साथ पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उन्हें संगठन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की जाएगी। कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित इस सभा में उनके विचारों और योगदान को भी याद किया जाएगा।

नगर निगम ने हटाया झंडा

वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम को लेकर पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर राजद के द्वारा झंडा लगाया गया है, जिससे नगर निगम के द्वारा हटाया जा रहा है। इनकम टैक्स चैराहा राजद के बैनर और झंडे से पटा है जिसे अब हटाया। जा रहा है। इसको लेकर भी राजद नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट