Bihar Politics: अब गुजरात से चलेगी सरकार, तेजस्वी यादव ने याद दिलाया अपना पुराना बयान, BJP ने बिहार को किया बर्बाद

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा कि, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, जो भी सरकार बनेगी गुजरात से चलेगी और यह बात हम लोग चुनाव में भी बोलते थे कि एनडीए आएगा तो गुजरात से ही सरकार चलेगी और यह भी बोलते थे कि नीतीश जी को रहने नहीं दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव का बयान - फोटो : reporter

Bihar Politics: सरकार ही सरकार बदल रही है और सरकार ही नई सरकार बना रही है यह ताज्जुब वाली बात है...ये कहना है नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का है। नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया। तेजस्वी ने अपने पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि हम लोग तो पहले से ही कह रहे थे कि अगर एनडीए की सरकार आई तो नीतीश कुमार को नहीं रहने देगी। 

सरकार ही बदल रही सरकार 

दरअसल, सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल ने अपने छात्र संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए ‘छात्र राजद (CRJD)’ का नाम बदलकर सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) कर दिया है। इस फैसले की जानकारी पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दी। इस दौरान मीडियाकर्मियों से तेजस्वी ने बातचीत की। तेजस्वी ने पूछा गया कि राबड़ी देवी के बाद बिहार में भाजपा महिला मुख्यनमंत्री बनाने जा रही है तो इसको लेकर उन्होंने कहा कि, चर्चा है तो चर्चा चलने दीजिए फैसला लेना है एनडीए को और एनडीए में भी किसी को नहीं मात्र दो व्यक्ति को फैसला लेना है। हमने पहले भी अपने बयान में कहा था जो भी मुख्यमंत्री होगा उसको पब्लिक का समर्थन नहीं होगा। 

गुजरात से चलेगी बिहार सरकार 

तेजस्वी यादव ने कहा कि, जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, जो भी सरकार बनेगी गुजरात से चलेगी और यह बात हम लोग चुनाव में भी बोलते थे कि एनडीए आएगा तो गुजरात से ही सरकार चलेगी और यह भी बोलते थे कि नीतीश जी को रहने नहीं दिया जाएगा। अब कौन बनता है नहीं बनता है यह सब के मन में लड्डू है। सब अपना-अपना चलवा रहा है मीडिया को बोल देता है कि ताकि अपना नाम चलता रहे। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। सीएम कौन होगा ये तो 2 लोग ही तय करेगा। 

सीएम नीतीश ने खत्म किया बिहार का खजाना 

वहीं सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म कर गए हैं, जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म और 20 साल राज करने के बाद भी बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है प्रति व्यक्ति निवेश में भी सबसे कम है शिक्षा स्वास्थ्य में भी सबसे पिछड़े राज्यों में हम लोग आते हैं। ना इंडस्ट्री है ना कारखाना है जो वादा इन लोगों ने किया था वो को पूरा करना तो छोड़िए 2 महीने में एक भी कैबिनेट की मीटिंग नहीं हो पाया आज तक ऐसा नहीं हुआ था। 

भाजपा ने बिहार को किया बर्बाद 

तेजस्वी ने कहा कि, अब जो है सरकार बदल रही है सरकार को और नई सरकार सरकार ही बना रही है..यह ताज्जुब वाली बात है। बिहार क्राइम में बढ़ रहा है। अखबारों के पन्ने लाल हैं कहां नहीं क्राइम हो रहा है। कोई सूद लेने वाला नहीं है तो बिहार को तो भाजपा और एनडीए ने बर्बाद कर दिया है और अब तो और खत्म कर देगी। 

लालू यादव को लेकर बयान 

तेजस्वी ने कहा कि, स्थिति ऐसी है कि कई मंत्रियों और कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल रहा है। हम अगर आवाज नहीं उठाते, तो हालात और खराब हो जाते। वहीं, लालू यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे अदालत के फैसलों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करते। जो भी कहना होगा, वह कोर्ट में उचित माध्यम से वकीलों के जरिए रखा जाएगा।

पटना से रंजन की रिपोर्ट